The Holi Festival – होली

 The Holi Festival – होली

उत्तर भारत में, होली(The Holi Festival) तीन दिनों तक मनाए जाने वाला त्यौहार है, जिसे रंगों का त्यौहार के नाम से भी प्रसिद्ध है। दिवाली के बाद, होली को हिंदू कैलेंडर का दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। होली शब्द होलिका-भक्त प्रहलाद की बुआ, राक्षस राजा हिरण्यकशिपु की बड़ी बहन से निकाला है। माना जाता है कि इस त्यौहार की शुरुआत प्रहलादपुरी मंदिर, पाकिस्तान से हुई थी।

संबंधित अन्य नाम – होरी, रंगवाली होली, धुलेटी, धुलण्डी, होलिका दहन, छोटी होली

🔥होलिका दहन                                                                                      9 March 2020

तिथि: फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा

होलिका दहन को छोटी होली, बसंत पूर्णिमा और फाल्गुन पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, तथा दक्षिण भारत में काम दहन के नाम से भी जानते हैं। पहले दिन होलिका दहन का मुहूर्त सूर्यास्त के बाद अग्नि प्रज्वलन का होता है। जो कि मुख्य होली के दिन जिसमें रंगों से खेलते हैं उससे एक दिन पहले ही होता है। अतः अगले दिन सुबह लोग सूखे और गीले रंगों से होली खेलना प्रारंभ करते हैं।

धुलण्डी                                                                                                                            10 March 2020

तिथि: चैत्र कृष्णा प्रतिपदा
होली के दूसरे दिन, लोग विभिन्न रंगों के गुलाल या रंगीन पानी से एक दूसरे को रंग लगते हैं, रंगों में सराबोर की इस प्रक्रिया को प्रायः होली खेलना कहा जाता है। रंगवाली होली जो मुख्य होली दिवस है, इसे धुलण्डी या धुलेंडी के नाम से उच्चारित किया जाता है। धुलंडी के अन्य कम लोकप्रिय नाम धुलेटी, धुलेती भी हैं। आज के दिन का सबसे लोकप्रिय नारा बुरा ना मानो होली है।

दूज                                                                                                            11 March 2020

तिथि: चैत्र कृष्णा द्वितीया
दीवाली पर भाई दूज के समान ही, होली के बाद द्वितीया आपसी मेल-झोल का दिन है। ब्रज क्षेत्र में होली दो दिन खेली जाती है। दूसरे दिन की शाम को लोग नई वस्त्र पहन कर दोस्तों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से मिलकर मिठाइयां बाँटते हैं। होली मिलन की शुरुआत इसी परंपरा से प्रारंभ हुई है। दूज के इस दिन को भाई दूज, भ्रात्रि द्वितीया तथा दूजी भी जाना जाता है।

माघ पूर्णिमा

तिथि: माघ शुक्ला पूर्णिमा
होली से ठीक एक महिने पूर्व माघ शुक्ला पूर्णिमा के दिन से, होली मनाने वाले लोग, अपने आस-पास के सबसे पवित्र स्थान का चयन करके, वहाँ होलिका दहन से सम्वन्धित सामिग्री को एकत्रित करके रखना प्रारंभ कर देते हैं। फिर इसी पवित्र जगह से होलिका दहन आरंभ होते हुए सभी घरों तक पहुँचता है।

फुलेरा दूज

तिथि: फाल्गुन शुक्ल द्वितीया
फाल्‍गुन माह की शुक्ला द्वितीया को मनायी जाने वाली फुलेरा दूज, होली आगमन का प्रतीक मानी जाती है। उत्तर भारत के गांवों में फुलेरा दूज का उत्‍सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। फुलेरा दूज के बाद से ही होली की तैयारियां शुरू कर दीं जातीं हैं। फुलेरा दूज के बारे मे संपूर्ण जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

होली उत्सव के प्रसिद्ध स्थान

ब्रज क्षेत्र भगवान श्री कृष्ण के बचपन की क्रिया-कलापों का स्थान है, इसलिए मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, नंदगांव और बरसाना की होली संपूर्ण बिश्व में प्रसिद्ध हैं। बरसाना की पारंपरिक लठमार होली देखने के लिए दूर-दूर से लोग एकत्रित होते हैं, और इसका आनंद लेते है।

प्रहलादपुरी मंदिर

एसा माना जाता है, कि प्रहलादपुरी का मूल मंदिर हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रह्लाद जी द्वारा बनाया गया था। प्रहलादपुरी मंदिर पाकिस्तान के मुल्तान शहर में स्थित एक प्राचीन हिंदू मंदिर है। इस मंदिर का नाम भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद जी के नाम पर रखा गया है और यह भगवान नरसिंह को समर्पित है। वर्तमान में यह खंडहर है, सन् 1992 में यह मंदिर पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा तोड़ दिया गया था।

रंग पंचमी                                                                                               13 March 2020

तिथि: चैत्र कृष्णा पंचमी
चैत्र के पाँचवे दिन मनाये जाने वाली होली के त्यौहार को रंग पंचमी कहा जाता है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों मे यह उत्सव अलग-अलग विधि तथा कारणों से मनाया जाता है।
ब्रज क्षेत्र में रंगपंचमी को पाँच दिवसीय होली पर्व के समापन का दिन माना जाता है।
महाराष्ट्र में होली के बाद पंचमी के दिन मछुआरों की बस्ती मे यह उत्सव नाच, गाना और मस्ती के साथ मनाने की परंपरा है। तथा विशेष भोजन पूरनपोली अवश्य बनाया जाता है।

संबंधित जानकारियाँ

  • आगे के त्यौहार(2020) – Holika Dahan: 28 March 2021Dhulendi: 29 March 2021Dauj: 30 March 2021
  • आवृत्ति – वार्षिक
  • समय – 3 दिन
  • सुरुआत तिथि – फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा
  • समाप्ति तिथि – चैत्र कृष्णा द्वितीया
  • महीना – फरवरी / मार्च
  • मंत्र – बुरा ना मानो होली है, शुभ एवं मंगलमय होली, होरी है।
  • कारण – भक्त प्रह्लाद एवं उनकी बुआ होलिका।
  • उत्सव विधि – पानी एवं रंगों से होली, होलिका दहन, भजन-गीत, मिठाई वितरण।
  • महत्वपूर्ण जगह – बृज भूमि, मथुरा-वृंदावन, द्वारका, श्री कृष्ण मंदिर।
  • पिछले त्यौहार – Rang Panchami: 13 March 2020, Dauj: 11 March 2020, Dhulendi: 10 March 2020, Holika Dahan: 9 March 2020, Dauj: 22 March 2019, Dhulendi: 21 March 2019, Holika Dahan: 20 March 2019, Dooj: 3 March 2018, Dhulendi: 2 March 2018, Holika Dahan: 1 March 2018, Dooj: 14 March 2017, Dhulendi: 13 March 2017, Holika Dahan: 12 March 2017, Dooj: 24 March 2016, Dhulendi: 23 March 2016, Holika Dahan: 22 March 2016

The Holi Festival in English – होली

Holi Festival of Color three days festival, considered as second biggest festival on Hindu calendar after Diwali. The word Holi originates from Holika-Bhakt Prahlad`s Aunty, the evil sister of the demon king Hiranyakashipu. The festival itself is believed to have origins from the Prahladapuri Temple. To know more about Holi Festival.
The Holi Festival - होली

Related Name – Hori, Rangwali Holi, Dhuleti, Dhulandi, Holika Dahan, Chhoti Holi

Holika Dahan                                                                                         9 March 2020

Tithi, Day: Phalgun Shukla Purnima
Also known as Chhoti Holi, Holika Dahan, Basanta Purnima, Phalguna Purnima and Kama Dahanam in South India. On first day bonfires are lit after sunset at Right Holika Dahan Muhurta. Main Holi day when people play with colors is always next day of Holika Dahan or Holi bonfire. Next day in the morning people play Holi with dry and wet colors.

Dhulendi                                                                                               10 March 2020

Tithi, Day: Chaitra Krishna Pratipada
The second day, people play with colored powder(Gulal) and colored water. Rangwali Holi which is main Holi day is also known as Dhulandi or Dhulendi. The other less popular pronunciations of Dhulandi are Dhuleti, Dhulheti. Cheerleading slogans is Bura Na Maano Holi Hai.

Duj, Dooj, Dauj                                                                                 11 March 2020

Tithi, Day: Chaitra Krishna Dwitiya
Few part of India Duj or Bhai Dooj, Bhratri Dwitiya also celebrate similar as Bhai Duj in Diwali. In Agra region of UP, Duj celebrate to meet our friends, relatives and neighbors by distributing sweets by bearing new dresses.

Maghi Poornima

Tithi, Day: Magha Shukla Purnima

Phulera Dooj

Tithi, Day: Phalgun Shukla Dwitiya
Phulera Dooj is celebrated in the middle of Phalguna month and is considered as a symbol for the arrival of Holi. The festival of phulera dooj is gracefully celebrated in North India. The preparation of holi just begins after phulera dooj.
Braj regions is the Place related to childhood of Lord Krishna, therefore Mathura, Vrindavan, Gowardhan, Gokul, Nandagaon and Barsana are the most famous one for Holi. The Lathmar Holi, the traditional Holi festivity in Barsana is world famous.

Prahladapuri Temple

Rang Panchami                                                                                                        13 March 2020

Tithi, Day: Chaitra Krishna Panchami
The festival of Holi celebrated on the fifth day of Chaitra is called Rang Panchami. This festival is celebrated in different regions of India in different style and reasons.
Rang Panchami is considered to be the final day of the five-day Holi festival in the Brij(Mathura, Vrindavan) Region.
In Maharashtra, it is a tradition to celebrate this festival with dancing, singing and fun in the fishermen’s colony on the fifth day after Holi. And special food Puranpoli is definitely made.

Related Information

  • Next Dates(Year Around) – Holika Dahan: 28 March 2021Dhulendi: 29 March 2021Dauj: 30 March 2021
  • Frequency – Yearly / Annual
  • Duration – 3 Days
  • Begins Tithi – Phalgun Shukla Purnima
  • Ends Tithi – Chaitra Krishna Dwitiya
  • Months – February / March
  • Mantra – Bura Na Mano Holi hai, Happy Holi, Hori hai
  • Reason – Bhakt Prahlad and his bua* Holika
  • Celebrations – Holi with water and colors, Holika Dahan, Bhajan-Geet, Sweets Distribution
  • Imp Places – Brij Bhoomi, Mathura-Vrindavan, Dwarka, Shri Krishna Mandir
  • Past Dates – Rang Panchami: 13 March 2020, Dauj: 11 March 2020, Dhulendi: 10 March 2020, Holika Dahan: 9 March 2020, Dauj: 22 March 2019, Dhulendi: 21 March 2019, Holika Dahan: 20 March 2019, Dooj: 3 March 2018, Dhulendi: 2 March 2018, Holika Dahan: 1 March 2018, Dooj: 14 March 2017, Dhulendi: 13 March 2017, Holika Dahan: 12 March 2017, Dooj: 24 March 2016, Dhulendi: 23 March 2016, Holika Dahan: 22 March 2016
If you are feeling any data correction, please share your views on our contact us page.
Please write any type of feedback or suggestion(s) on our contact us page.
To Know about festivals in India go to given link. 

Leave a Comment